उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20/4/2020 हो गया है। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यूपी सरकार ने सीएम के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन की पुष्टि की है।
यूपी के अडिशनल चीफ सेक्रटरी (होम) अवनीश अवस्थी ने बताया, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर स्वर्गवास हो गया है। हम उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं।
उत्तराखंड के निवासी आनंद सिंह बिष्ट (89) की बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी। बाद उन्हें दिल्ली के एम्स लाया गया था। रविवार को अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई थी।

आनंद सिंह बिष्ट को लीवर और किडनी की समस्या थी। डॉक्टरों ने उनकी डायलिसिस भी की थी। पौड़ी में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। यूपी सीएम के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। वह 1991 में रिटायर हो गए थे।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया। बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती ने भी योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि कुदरत उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।